Sunday, June 24, 2012

नीनी मेरा दोस्त


नीनी 

एक प्यारा सा एहसास है नीनी
जीवन की  हर एक आस है नीनी

पान में गुलकंद की सी मिठास  है नीनी
तपती  धूप में छाँव का एहसास है नीनी

जीवन की आपाधापी  में खो से गए लम्हों की
एक नन्ही सी पड़ताल है नीनी

हमेशा जो सच है वो ख्वाब है नीनी
जीवन के रंगों  का  सतरंगी  इन्द्रधनुष  है  नीनी

पापा  के पिट्टू पर कभी सो जाता था जो
मम्मा के कन्धों  तक  की  अब वो शाख है नीनी

चाँद  से भी  रोशन  तारों  से  भी  झिलमिल
सूरज  से  भी  आलोकित  प्रकाश  है नीनी

बौर  भरी अमराई  में  कोयल  की  मीठी  कूक  है  नीनी
मीठी  बातों  का  जादूगर  नन्हा  सा  मेरा  दोस्त  है  नीनी

ताजे  गुड़ की  सी  नरम  मिठास
जैसे  पारिजात  की  खुशबू  है आस पास
कल कल नदिया  का  मद्धम  सा  राग
जीवन  के  पूर्णत्व  का  एहसास  है  नीनी 

(नीनी  की  नौंवी  सालगिरह पर २२ अक्टूबर २०११) 


No comments: